Makka Makai Makki ki Roti or Sarson ka Saag | मक्का मक्की मकई की रोटी सरसों का साग




मकई की रोटी और सरसों के साग के नाम से ही लोगों के मुह में पानी आ जाता है, ये खाना लजीज ही इतना है की किसका दिल नहीं करेगा इसको खाने का. पंजाब की शानो शौकत का ही ये एक अंग है. लेकिन खाने में लजीज तो है लेकिन बनाने में कुछ मुस्किल है, शायद इसिलिए कुछ महिलायें इसको बनाने से कतराती है.  


मक्का मकई की रोटी सरसों के साग के लिए सामग्री:

शुद्ध हरी सरसों की पत्तियां – १ किलोग्राम, पालक – ५०० ग्राम, मक्की का आटा – १०० ग्राम, बथुआ – २०० ग्राम, लहसुन – ५० ग्राम, घी – १०० ग्राम, हरी मिर्च – ६ नग, नमक और मिर्च – स्वादानुसार, अदरक – २० ग्राम, प्याज – १०० ग्राम, आमचूर – २० ग्राम.

मक्का मक्की मकई की रोटी सरसों का साग


मक्का मक्की की रोटी सरसों का साग विधि:

सरसों, बथुए व् पालक को अच्छी तरह से धो कर बारीक़ काट लें. ये सब्जियां काटने के लिए आजकल मशीन भी आ गयी है. अप मशीन का भी प्रयोग कर सकते है. सब्जी काटने पर उसको अच्छी तरह धो कर उबाल लो और कुकर में डालकर ५ - ६ सिटी मरवा लो.


आलन डालना: इस सब्जी को स्वादिस्ट बनाने के लिए आलन डाला जाता है. आलन भी एक पंजाबी भासा का ही शब्द है. आलन का अर्थ है की सब्जी को अच्छी तरह से घोटना मतलब अच्छी तरह से मिक्स करना. इसमें हम कुछ मक्के का अटा लेकर उसको कुछ पानी में घोलकर फिर उसको सब्जी में डाल कर कुछ देर के लिए पकाया जाता है, समय के अनुसार १० से १५ मिनट तक.


अब एक दूसरा बर्तन लें. उसमेंघी डाल कर घी को गर्म करें. अब इसमें बारीक़ कटे प्याज डालें और पकने तक इन्तजार करें यानी जब तक प्याज लाल हो जाएँ तब तक. अब इसमें लहसुन व् अदरक बारीक काटकर डालें और घी में कुछ देर तक पकाएं, अब इन सब को तैयार सब्जी में डाल दें. अब इसमें सभी मसालें डाल कर १० मिनट तक पकाएं. ये हो गया आपका सरसों का साग तैयार. खाइए और आनद उठाइए. 


अब बनाइये मक्का की रोटी या मक्की की रोटी: ये रोटियां कुछ अलग होती है इसीलिए कुछ स्टेप्स अलग होते है बाकी सब कुछ तो वही का वही ही होता है. सबसे पहले मकई का आटा गूंथ लें ५०० ग्राम आटे के लिए आधा लिटर पानी लो लेकिन पानी आवश्यकता अनुसार ही डालें. और इसको हाथ या मशीन से गूंथ लें. 


अब जब गोंथा हुआ आटा तैयार हो जाए तब चपाती बनाइये और तवे पर डालिए. इससे आपकी रोटियां तैयार हो जाएँगी. अब सरसों के साग और मक्का की रोटियों को खाकर उनका स्वाद ले सकते है.
 
Makka Makai Makki ki Roti or Sarson ka Saag
 Makka Makai Makki ki Roti or Sarson ka Saag, Makka ki Chapati, Makki ki Roti, Sarson ka saag, मक्का की रोटी, मकई की रोटी, मक्की की रोटी, सरसों का साग. Makka ki roti or sarson ka saag bahut hi lajij or Punjab ki favorite dish hai. Bede chaav se makai ki roti or sarson ke saag ke bhojan ko banate or khate hai. Swasthy ki dristi se bhi makki ya makai ki roti bahut hi jayad labhprad hai.

YOU MAY ALSO LIKE


शाही पनीर कैसे बनाये





मसाला डोसा
गायत्री मन्त्र विधि और उसके फायदे



शाही कोफ्ते का लजीज स्वाद स्वादिस्ट पठानी कोफ्ता का जायका

मंत्र शक्ति का उदाहरण

No comments:

Post a Comment

All time Hot